Posts

Showing posts from October, 2026

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 14 पदकों पर जमाया कब्जा

Image
उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 14 पदकों पर जमाया कब्जा जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई । उज्जैन। खाचरौद स्थित शिवानी रिसोर्ट में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक प्राप्त किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर संस्थान के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। इन्ही में से चयनित खिलाड़ी भविष्य में खेलो इंडिया, खेलो एमपी, वर्ल्ड योगासना हेतु चयनित किये जायेंगे ।  उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के फ्रीगंज स्थित योग केंद्र पर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया । प्रतियोगिता में उज्जैन योग इंस्टीट्यूट की सीनियर बालिका वर्ग में ऐतिहासिक क्लीन स्वीप रहा। इस वर्ग में सौम्या चौकसे ने स्वर्ण, जूही गेहलोत ने रजत तथा प्रांजल सांखला ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में कान्हा बड़ोले ने रजत पदक...