उज्जैन योग इंस्टीट्यूट द्वारा “मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम” गरिमामय वातावरण में संपन्न ujjain yoga institute 9977383800




 उज्जैन योग इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित “मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम” मातृ दिवस पर अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नियमित योग साधिकाओं एवं योग के क्षेत्र में सक्रिय मातृ शक्तियों का सम्मान कर उनके समर्पण, सेवा एवं समाज में उनके प्रेरक योगदान को नमन किया गया। योग गुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी ने सभी मातृ शक्ति का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया । 

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने मातृ शक्ति के महत्व, योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली तथा समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह के साथ योग, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों पर सारगर्भित चर्चा भी हुई।

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट परिवार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृ शक्तियों, एवं योग सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी समाजहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान परिवार में उत्साह का वातावरण रहा तथा उपस्थित जनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी आयोजन बताया। 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज में  विशेष योगदान हेतु नियमित योग साधकों  सुलेखा वशिष्ट,ज्योति श्रीवास्तव, अलका राठौर, संगीता मेहर,राममूर्ति शर्मा,योगिता कुरील,रिंकी कौशल, उर्मिला ठाकुर, मोनिका जाटव, उषा ठाकुर, नवदा राठौर आदि का सम्मान किया गया । 

Comments

Popular posts from this blog

Ujjain Yoga Institute Ujjain's number one yoga class

सर्वांगासन के लाभ ujjain yoga institute Yog Guru Dr.Milindra Tripathi